logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

राजकीय सम्मान के साथ शहीद पूर्वेश दुरुगकर का अंतिम संस्कार, "पूर्वेश दुरुगकर अमर रहे... भारत माता की जय के नारे से गूंजा इलाका.."


नागपुर: सुखोई Su-30 MKI लड़ाकू विमान हादसे में जान गवाने वाले फ्लाइट लेफ्टिनेंट  पूर्वेश दुरुगकर   पंचतत्व में विलीन हो गए। शनिवार को नागपुर शहर के मानेवाड़ा शमशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान शहीद लेफ्टिनेंट के पिता ने मुखाग्नि दी। इस दौरान हजारों की संख्या में नागरिक भी मौजूद रहे। 

असम के कार्बी आंगलोंग में हुए इस भीषण हादसे में फ्लाइट लेफ्टिनेंट  पूर्वेश दुरुगकर  और स्क्वाड्रन लीडर अनुज की मौके पर ही मौत हो गई थी। दोनों पायलट प्रशिक्षण मिशन पर थे। जानकारी के अनुसार, विमान ने जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही समय बाद संपर्क टूट गया। बाद में यह विमान एयरबेस से लगभग 60 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त पाया गया, जिसमें दोनों वीर पायलट शहीद हो गए।

शनिवार को शहीद पूर्वेश दुरुगकर का पार्थिव शरीर नागपुर पहुंचा, जहां वायुसेना के अधिकारी पूरे सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को दक्षिण नागपुर के न्यू सुभेदार नगर स्थित उनके निवास पर लेकर पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में नागरिक, रिश्तेदार और मित्र अंतिम दर्शन के लिए मौजूद रहे।

शाम करीब साढ़े तीन बजे पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए दक्षिण नागपुर के मानेवाड़ा घाट ले जाया गया। यहां भारतीय वायुसेना की ओर से पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के पिता ने उन्हें मुखाग्नि दी।

इस दौरान शहर भाजपा अध्यक्ष, नागपुर के जिलाधिकारी विपिन इटनकर सहित हजारों की संख्या में आम नागरिक और परिजन मौजूद रहे। अंतिम विदाई के समय पूरा इलाका “पुरवेश दुरुगकर अमर रहें” के नारों से गूंज उठा और हर आंख नम दिखाई दी। देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए इस वीर सपूत को नागपुर ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।